PALI SIROHI ONLINE
पंचायतराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 – नाम निर्देशन की समय-सारणी में संशोधन
पाली, 6 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 के संबंध में जारी पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों तथा पंच, सरपंच एवं उपसरपंच के निर्वाचन के लिए निर्धारित समय-सारणी में संशोधन किया गया है।
आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण 21 अक्टूबर, 2026 को, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक, पंच एवं सरपंच के लिए नाम निर्देशन 23 अक्टूबर, 2026 को तथा मतदान 24 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच के मतों की गणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जाएगी तथा उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर, 2026 को होगा।
द्वितीय चरण में मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण 27 अक्टूबर, 2026 को, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक, पंच एवं सरपंच के लिए नाम निर्देशन 29 अक्टूबर, 2026 को तथा मतदान 30 अक्टूबर, 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच के मतों की गणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जाएगी तथा उपसरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर, 2026 को होगा।
आयोग ने सभी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को संशोधित समय-सारणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।





