PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा संपति संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में पुष्पेन्द्र वर्मा वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकट सुपरविजन में थाना स्तर पर टीकमाराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी एम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 19.07.2026 को रात्रि में महाकाली होटल पर कार में से सोने की ज्वैलरी आईटम चोरी करने की वारदात का खुलासा कर वारदात में षडयन्त्रकर्ता मुख्य अभियुक्त चन्द्रवीरसिह उर्फ पप्सा पुत्र नारायणसिह जाति राजपूत निवासी सलोदरीया पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली को दिनांक 09.09.2026 को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर बाद अनुसन्धान जेसी करवाया गया। प्रकरण में शरीक अभियुक्तगण 1. लक्ष्मण सिंह पुत्र खंगार सिंह जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी माताजी गली ओडा पु.था. कैलाशनगर जिला सिरोही, 2. चक्रवर्ती सिंह पुत्र बलवंत सिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी जामतिंग वाला वेरा थलुण्डा पु.था. बिशनगढ जिला जालोर, 3. महावीर सिंह पुत्र बगत सिहं जाति राजपूत उम्र 25 साल निवासी लौहारो की गली बागसीन पु.था. पालडी एम. जिला सिरोही, 4. राजेश कुमार पुत्र लाखाराम जाति रेबारी उम्र 29 साल निवासी रेबारियो का वास रामसीन पु.था. रामसीन जिला जालोर को बैंगलोर (कर्नाटक) को दिनांक 30.07.2026 व दिनांक 31.07.2026 को गिरफ्तार कर प्रकरण में माल मशरूका बरामद किया जा चुका है।
घटना विवरणः- प्रार्थी सदाम हुसैन उर्फ लक्की पुत्र शाहदत हुसैन जाति मुसनमान उम्र 26
साल पेशा सुनारी कार्य निवासी मुस्तफा चौक थाना जमालपुर जिला वर्धमान कोलकता पश्चिम बंगाल हाल कपूर कॉलोनी शिवगंज थाना शिवगंज जिला सिरोही ने रिपोर्ट दी कि मैं एवं देवराज पुत्र राहित कुमार निवासी शिवगंज के वाहन कार आरजे 24 सीबी 2580 मे दिनांक 19.07.2026 को समय शाम 9 बजे के आस पास अहमदाबाद जाने के लिये रवाना हुये समय करीब 9.30 बजे के महाकाली पालडी एम पहुंचे तो वाहन चालक देवराज ने लघुशंका बहाना कर अंधेरे में कार को खडा कर प्रार्थी को सिगरेट लेने भेजा व चालक भी गाडी को बिना लॉक किये होटल पर गया। पुनः गाडी के पास आने पर देखा तो कार में सोना व सोने के आभूषण चोरी हो गये। माल का विवरण- सोना फाइन 25.230 ग्राम व सोने के जैवर 54.710 ग्राम व डाई लोहे की।
गिरफ्तार अभियुक्तः चन्द्रवीरसिह उर्फ पप्सा पुत्र नारायणसिह जाति राजपूत निवासी सलोदरीया पुलिस थाना सुमेरपुर सदर जिला पाली
गठित टीम –
1. टीकमाराम उ.नि.पु. थानाधिकारी पु.था. पालडी एम. ।
2. जितेन्द्र सिंह कानि नं. 395 पु.था. पालडी एम. ।
3. रामरतन कानि न 291 पु.था. पालडी एम. ।
4. ओमनाथ कानि न 250 पु.था. पालडी एम. ।


