• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेड़ा के शैलेश्वर सिंह राणावत ने आगामी ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के बेड़ा के शैलेश्वर सिंह राणावत ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आगामी ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।

जयपुर के जगतपुरा स्थित OASES Shooting Range में राजस्थान राइफल एसोसिएशन की ओर से NRAI के तत्वावधान में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में शैलेश्वर सिंह ने शॉटगन इवेंट के क्ले पिजन डबल ट्रैप मेन (नेशनल रूल्स) वर्ग में हिस्सा लिया। निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर हासिल कर उन्होंने ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।

आगामी 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप-शॉटगन का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक  भटिंडा (पंजाब) में भाग लेंगे
नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

शैलेश्वर सिंह राणावत मूल रूप से बेड़ा  से जुड़े हैं और जवाई क्षेत्र में पर्यटन एवं वन्यजीव गतिविधियों से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से बेड़ा-जवाई क्षेत्र का नाम शूटिंग खेल के राष्ट्रीय मंच पर भी पहचान बना रहा है।

Previous Post

पालडी एम. महाकाली होटल पर कार में ज्वैलरी चोरी की वारदात का षडयन्त्रकर्ता मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

वास्तविक क्षमायाचना उससे करो, जिसका दिल दुखाया हो: आचार्य लब्धिवलभसुरी

Next Post
वास्तविक क्षमायाचना उससे करो, जिसका दिल दुखाया हो: आचार्य लब्धिवलभसुरी

वास्तविक क्षमायाचना उससे करो, जिसका दिल दुखाया हो: आचार्य लब्धिवलभसुरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page