• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी खुर्द गाँव मे सांप के काटने से भाई की मौत, बहन भर्ती सोते समय बहन भाई को डसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 10, 2026
in Local
0
रानी खुर्द गाँव मे सांप के काटने से भाई की मौत, बहन भर्ती सोते समय बहन भाई को डसा

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले में सांप ने भाई-बहन को डस लिया। दोनों कमरे में फर्श पर चटाई बिछाकर सो रहे थे। सांप बहन के ऊपर बैठ गया। इस पर उसने सांप को उठाकर फेंक दिया। सांप बगल में सो रहे उसके भाई के ऊपर जाकर गिरा। इस दौरान सांप ने भाई-बहन को डस लिया।

चीख-पुकार मचने पर परिजन भी उठ गए। दोनों को बागड़ हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। बहन को ICU में भर्ती कर लिया।मामला रानी खुर्द गांव का मंगलवार रात का है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां हास्पिटल में बेसुध हो गई। बार-बार बेटे को देखने के लिए हॉस्पिटल में जा रही थी, जिसे परिजनों मुश्किल से संभाला।

बहन के सीने पर बैठा सांप, हाथ से फेंका तो भाई पर गिरा रानी खुर्द गांव निवासी रमणलाल भील पेशे से किसान हैं।उनके दो बच्चे बेटी माया (18) और बेटा संजय (15) था।संजय 7वीं कक्षा में पढ़ता था।

मां मेवा देवी ने बताया- मंगलवार रात बरामदे में दो चटाई बिछाई थी। मेरे बच्चे, ननद और उनके बच्चे सो रहे थे। बेटी की नींद खुली तो उसने देखा उसके ऊपर सांप बैठा हुआ था।

माया ने हाथ से पकड़कर सांप को फेंक दिया। सांप कुछ ही दूरी पर सो रहे बेटे संजय पर गिर गया। सांप ने मेरे दोनों बच्चों को काट लिया। बेटी माया सांप-सांप कहकर उठी तो हम भी उठ गए। सांप रसोई की तरफ जाता दिखा।

भाई की मौत, बहन का इलाज जारी

मावा देवी ने बताया- दोनों बच्चों को इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान संजय (15) की मौत हो गई। माया (18) को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। माया की हालत गंभीर है।

Previous Post

इंटर डॉक्टर को 8 महीने से नहीं मिल रहा स्टाइपेंडःएडीएम और कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन, जल्द भुगतान की मांग

Next Post

पालडी एम. महाकाली होटल पर कार में ज्वैलरी चोरी की वारदात का षडयन्त्रकर्ता मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पालडी एम. महाकाली होटल पर कार में ज्वैलरी चोरी की वारदात का षडयन्त्रकर्ता मुख्य आरोपी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page