• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तेलपुर-मोटर चालू करते करंट लगने से युवक की मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 20, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नयासानवाड़ा | तेलपुर में कृषि कुएं पर खेत में फसल को पानी पिलाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेलपुर निवासी गठूसिंह उर्फ रणजीतसिंह देवड़ा की उम्र 44 साल थी। वे सुबह दूध लेने के लिए कृषि कुएं पर गए थे। काकी की तबीयत खराब थी। इसलिए सुबह 7 बजे वे खेत में पानी पिलाने के लिए बोरवेल की मोटर चालू करने लगे।इसी दौरान उन्हें करंट लग गया।

थोड़ी दूरी पर काका दुर्जनसिंह खड़े थे। भतीजे को करंट की चपेट में देख वे दौड़कर पहुंचे। डिस्कॉम को फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद परिवार को मौके पर बुलाया। परिजन राजकीय अस्पताल वीरवाड़ा ले गए। वहां से डॉक्टरों ने सिरोही रेफर किया। यहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

रणजीतसिंह सिरोही तहसील में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनके पिता पीरसिंह देवड़ा पटवारी थे। सरकारी ड्यूटी के दौरान पिता की मौत के बाद उन्हें पिता की नौकरी के लिए सिरोही तहसील में लगाया गया था। परिवार में मां दरिया कुंवर, पत्नी, दो बेटे, एक बेटी है। बेटी की शादी हाल ही में करवाई थी।

Previous Post

पंचायत की कमियां उजागर करने की रंजिश में युवक को पीटा

Next Post

शिवगंज में वारदात; सीसीटीवी में बस स्टैंड की ओर जाती दिखीं संदिग्ध युवतियां,बैग में चीरा लगाकर 50 हजार का पर्स ले गईं

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page