PALI SIROHI ONLINE
पाली-शहर के सदर थाना क्षेत्र के
रूपावास गांव में ग्राम पंचायत के से मुद्दे उठाने की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पाली एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सदर थाना क्षेत्र के रूपावास स्थित नारूजी की ढाणी निवासी किशन बंजारा (23) पुत्र बाबूलाल की रिपोर्ट के अनुसार वह अपने दोस्त नीतेश के साथ बाइक पर घर से रूपावास बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। रास्ते में हनुमानजी मंदिर के पास रूपावास निवासी आरोपी सुरेश बंजारा ने उसका रास्ता रोककर गालियां दी। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि ‘तू नेतागिरी बहुत कर रहा है और पंचायत के मुद्दे क्यों उठा रहा है।’
हाथ मरोड़ा और पीठ पर बरसाए गए मुक्के
आरोपी ने किशन का हाथ मरोड़ कर गर्दन व पीठ पर मुक्के मारे। तब किशन के दोस्त नितेश ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया,आरोपी ने जाते-जाते पीड़ित को धमकाया कि आज तो तुझे इसने बचा लिया है, अगली बार रास्ते में कहीं भी मिला तो तेरी नेतागिरी भुला दूंगा और जान से खत्म कर दूंगा। पीड़ित किशन ने एसपी को दी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी सुरेश एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उस पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।ऐसे में आरोपी कभी भी घात लगाकर कोई गंभीर वारदात कारित कर सकता है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।


