PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
मारवाड जंक्शन-शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का मामला मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर दुल्हन समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एफआईआर के अनुसार भिमालिया निवासी 28 वर्षीय प्रकाश जांगी की मुलाकात पांचीटिया निवासी मानाराम से हुई। मानाराम ने मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी रेखा माली से विवाह कराने का प्रस्ताव दिया। शिकायत के मुताबिक, शादी तय होने के बाद पहले एक लाखरुपए नकद लिए। इसके बाद अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में कई किस्तों में ऑनलाइन राशि जमा करवाई। 4 लाख 98 हजार रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए। परिवादी ने मानाराम, करण, रेखा माली, शम्भूसिंह, नंदाबाई, प्रिया राठी, राजू और दिनेश जाट पर मिलकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।


