• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना-महावीर जीव दया मंडल ने पशुओं के लिए गौशाला में वितरण किये 2000 किलो तरबूज व दो महीने तक पानी के कैंपर की व्यवस्था करी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीषण गर्मी में बेजुबान पशुओं के लिए आगे आया महावीर जीवदया मंडल, गौशालाओं में बांटे 2000 किलो तरबूज

बाली उपखंड के नाना, चामुंडेरी सहित विभिन्न गांवों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशुओं के लिए राहत पहुंचाने हेतु महावीर जीवदया मंडल लगातार सेवा कार्य कर रहा है। मंडल की ओर से बुधवार को चामुंडेरी स्थित भूतेश्वर महादेव गौशाला एवं रमता नाड़ी गौशाला में करीब 2000 किलो मीठे तरबूज गायों को खिलाए गए।

भीषण गर्मी के चलते पशुओं को राहत मिले और उन्हें पर्याप्त पानी व पोषण मिल सके, इसके लिए यह विशेष पहल की गई। गौशाला संचालकों एवं ग्रामीणों ने मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की।

वहीं नाना ग्राम में भी महावीर जीवदया मंडल द्वारा विभिन्न गली-मोहल्लों और चौराहों पर राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल केन की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध हो सके। मंडल के अनुसार यह पेयजल सेवा आगामी दो महीनों तक निरंतर जारी रहेगी।

इसके अलावा मंडल द्वारा विभिन्न गांवों में पशुओं के लिए 108 ट्रॉली हरा चारा भी वितरित किया जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में पशुओं को पर्याप्त चारा उपलब्ध कराया जा सके।

Previous Post

35 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तारः 007 गैंग का सरगना है भोमाराम, पुलिस ने दोस्त के घर से दबोचा

Next Post

पाली-युवक का सिर फटाः बाइक को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार, घायल को राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Next Post

पाली-युवक का सिर फटाः बाइक को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार, घायल को राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page