• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

35 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तारः 007 गैंग का सरगना है भोमाराम, पुलिस ने दोस्त के घर से दबोचा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0
35 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तारः 007 गैंग का सरगना है भोमाराम, पुलिस ने दोस्त के घर से दबोचा

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिला विशेष टीम और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 007 गैंग के सरगना और 35 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरी ओर विवेक विहार थाने की टीम ने अवैध रूप से बजरी भरा डंपर जब्त कर इसके चालक को गिरफ्तार किया है। जबकि, इसके मालिक पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।007 गैंग का सरगना भोमाराम विश्नोई बेहद शातिर बदमाश है, जो बीते एक साल से करवड़ टोल प्लाजा पर फायरिंग, हत्या का प्रयास और जोधपुर ग्रामीण पुलिस के एक थाने में मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामलों में फरार चल रहा था।

पुलिस की तकनीकी टीमों ने लोकेशन ट्रेस कर उसे गुड़ा विश्नोइयान में अपने एक दोस्त के घर से दबोच लिया। उस पर कुल 35 हजार का इनाम घोषित था।

तकनीकी ट्रैकिंग और दोस्त के घर दबिश

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान फलोदी के मतोड़ा थानांतर्गत लाखेटा निवासी भोमाराम बांगड़वा (30) पुत्र भाकरराम विश्नोई के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि भोमाराम लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विरेन्द्र सिंह और एसीपी (मंडोर) अनिल शर्मा के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गई थीं।

डीएसटी (पूर्व) प्रभारी एएसआई खेतसिंह और साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश सिंह की टीम ने तकनीकी संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल कर उसकी सटीक लोकेशन ट्रेस की। गुड़ा विश्नोइयान में उसके छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने पर सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएसटी पूर्व और पश्चिम की टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

Previous Post

बस पलटी एक की मौतः30 यात्री घायल, डिवाइडर तोड़ चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर हुआ हादशा

Next Post

नाना-महावीर जीव दया मंडल ने पशुओं के लिए गौशाला में वितरण किये 2000 किलो तरबूज व दो महीने तक पानी के कैंपर की व्यवस्था करी

Next Post

नाना-महावीर जीव दया मंडल ने पशुओं के लिए गौशाला में वितरण किये 2000 किलो तरबूज व दो महीने तक पानी के कैंपर की व्यवस्था करी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page