• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-युवक का सिर फटाः बाइक को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन फरार, घायल को राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम बाइक पर जा रहे उदयपुर जिले के धौली मगर पीपलास निवासी 30 वर्षीय गोविंद रावत की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गोविंद बाइक से उछलकर नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद घायल को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और घायल को संभाला। उसकी हालत देखकर परिजनों की आंखों में आंसू आ गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Previous Post

नाना-महावीर जीव दया मंडल ने पशुओं के लिए गौशाला में वितरण किये 2000 किलो तरबूज व दो महीने तक पानी के कैंपर की व्यवस्था करी

Next Post

बिशनगढ़-खेत के मकान से डोडा पोस्त अफीम बरामद, तस्कर फरार, आरोपी की तलाश जारी

Next Post
बिशनगढ़-खेत के मकान से डोडा पोस्त अफीम बरामद, तस्कर फरार, आरोपी की तलाश जारी

बिशनगढ़-खेत के मकान से डोडा पोस्त अफीम बरामद, तस्कर फरार, आरोपी की तलाश जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page