• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रैक्टर में अवैध बजरी, ड्राइवर गिरफ्तारः कैलाश नगर पुलिस ने बुडेरी प्याऊ के पास की कार्रवाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 27, 2026
in Local
0
ट्रैक्टर में अवैध बजरी, ड्राइवर गिरफ्तारः कैलाश नगर पुलिस ने बुडेरी प्याऊ के पास की कार्रवाई

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-कैलाश नगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई हुई है। रोवाड़ा चौकी प्रभारी ने गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध बजरी सहित जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की सूचना बाद में खनिज विभाग को दी गई।

सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के निर्देश पर अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।कैलाश नगर थाना क्षेत्र की रोवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल हिमताराम ने गश्त के दौरान बुडेरी प्याऊ के पास एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार से जाते हुए देखा और उसे रुकवाया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरी हुई देखकर ड्राइवर से अनुज्ञा पत्र मांगे गए, लेकिन उसके पास किसी तरह का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ के दौरान ड्राइवर ने बताया कि ट्रैक्टर बुडेरी निवासी महावीर सिंह पुत्र वने सिंह का है।

पुलिस ने मौके से ही ट्रैक्टर जब्त कर थाना परिसर में रखवा दिया। थाने की कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अवैध रूप से बजरी ले जाने की सूचना खनिज विभाग को दे दी है। खनिज विभाग अब इस मामले में अग्रिम कार्रवाई करेगा।

Previous Post

आबूरोड पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपी पकड़े:, चोरी की बाइक भी बरामद

Next Post

रानी में दिन दहाडे बाइक चोरी के मामले में नाना के कालूराम को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक की बरामद

Next Post

रानी में दिन दहाडे बाइक चोरी के मामले में नाना के कालूराम को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक की बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page