• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना व चामुंडेरी ग्राम में जलदाय विभाग के विभिन्न ओपनवेल कुओं से कोपर केबल चोरी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाना व चामुंडेरी ग्राम में जलदाय विभाग के विभिन्नओपनवेल कुओं से  अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कोपर केबल चुरा ले जाने का मामला नानां पुलिस थाने में जलदाय विभाग बेडा के कनिष्ठ अभियंता पृथ्वी सिंह राठौड़ द्वारा दर्ज करवाया गया।

कनिष्ठ अभियंता पृथ्वी सिंह राठौड़ ने बताया कि केबल चोरी होने के कारण जल योजना पर जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित हो जाती है एवं विभाग को वित्तीय रूप से नुकसान भी होता है। पूर्व में भी विभाग के कुँओ पर कई बार केबल चोरी की जा चुकी है।

पुलिस में दी रिपोर्ट में लिखा कि विभागीय सम्पति को चुराने एवं राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करवाने एवं कठोर कार्यवाही कर अज्ञात चोरों जे विरुद्ध कार्यवाही की माग की। ताकि भविष्य में इन चोरों द्वारा इन घटनाओं की पुनरावर्ती ना हो।

चामुंडेरी ग्राम में  मुकेश जोगी सप्लाई मैन द्वारा केबल चोरी की सूचना दिए जाने पर ग्रामीण जल प्रदाय योजना चामुन्देरी राणावतान के ओपनवेल नंबर 2,4,5 एवं 6 का मौका निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान पाया गया कि चारों ओपनवेल की करीब 200 ft. कोपर केबल (3 core 6 sq mm) अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चुरा ली गयी एवं पैनल बोर्ड से भी छेड़छाड़ कर स्टार्टर को भी नुकसान पहुंचाया गया। अज्ञात व्यक्तियों ने सबमर्सिबल मोटर पंप से पैनल बोर्ड तक की केबल को काट कर चुरा लिया ।

नाना ग्राम में नरेश जोगी सप्लाई मैन द्वारा केबल चोरी की सूचना दिए जाने पर ग्रामीण जल प्रदाय योजना नाना के ओपनवेल नंबर 2 का मौका निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान पाया गया कि चारों ओपनवेल की करीब 20 ft. कोपर केबल (3 core 6 sq mm) अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चुरा ली गयी एवं पैनल बोर्ड से भी छेड़छाड़ कर स्टार्टर को भी नुकसान पहुंचाया गया । अज्ञात व्यक्तियों ने सबमर्सिबल मोटर पंप से पैनल बोर्ड तक की केबल को काट कर चुरा लिया। नाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरो की तलाश तेज कर दी।

Previous Post

प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, 3 गिरफ्तार

Next Post

मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा की मांग तेज, मनिवा ने डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को सौंपा ज्ञापन

Next Post
मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा की मांग तेज, मनिवा ने डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को सौंपा ज्ञापन

मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा की मांग तेज, मनिवा ने डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को सौंपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page