• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा की मांग तेज, मनिवा ने डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को सौंपा ज्ञापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0
मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा की मांग तेज, मनिवा ने डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को सौंपा ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा की मांग तेज, मनिवा ने डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को सौंपा ज्ञापन”

मंत्रजी जालौर आए लेकिन सात दशक से सीधी ट्रैनों की मांग, पर एक भी ट्रेन की घोषणा नहीं

तखतगढ 5 जून (खीमाराम मेवाडा)
मदुरै नॉर्थ इंडियन वेलफेयर एसोसिएशन मनिवा के प्रतिनिधिमंडल ने मदुराई मंडल के रेल मंडल प्रबंधक डीआरएम ओम प्रकाश मीणा को मदुराई से जोधपुर के बीच सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण भारत में निवासरत राजस्थान एवं गुजरात के प्रवासी परिवारों को रेल यात्रा में होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया।


ज्ञापन में बताया गया कि मदुराई एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में राजस्थान और गुजरात के व्यापारी, कर्मचारी एवं परिवार निवास करते हैं। वर्तमान में राजस्थान जाने के लिए यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मनिवा ने मांग की कि मदुराई -जोधपुर सीधी रेल सेवा शीघ्र प्रारंभ की जाए, साथ ही भगत की कोठी–जोधपुर रेलगाड़ी संख्या 06067 को अहमदाबाद, भीलड़ी- समदड़ी मार्ग से दोनों दिशाओं में नियमित रूप से संचालित किया जाए। इसके अलावा चेन्नई एक्सप्रेस 20626 का विस्तार सप्ताह में कम से कम दो दिन मदुराई तक किए जाने की मांग भी रखी गई।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह केवल रेल सेवा की मांग नहीं, बल्कि हजारों प्रवासी परिवारों की सुविधा, सुरक्षा और भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर मनिवा के उपाध्यक्ष मुकेशसिंह राजपुरोहित, महासचिव रतनदास वैष्णव, कोषाध्यक्ष किशोर डी. पटेल, सह सचिव महेंद्रसिंह राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी दिनेश सालेचा, मदनसिंह राजपुरोहित सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

मंत्रजी लाखों खचॅ कर जालौर आए लेकिन सात दशक से सीधी ट्रैनों की मांग, पर एक भी ट्रेन की घोषणा नहीं

वही दुसरी तरफ अन्य के खिलाफ बुलंद आवाज उठाने वाले वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता एवं पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचंद भंडारी ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी कुमार को पत्र भेज कर पत्र में बताया गया कि मंत्रीजी आप जालोर आये पर सभी प्रवासी भाईयों व आमजन को मायूस कर गये। आप भुज दिल्ली ट्रेन को हरी झण्डी बताने जालोर तो आये पर आप स्वयं ने सभी लोगों के ज्ञापन नही लिये तथा ना ही आपने जनता से समस्याओं के बारे में सीधी बात नहीं की जिससे आमजन व प्रवासी भाईयों को मायूसी का मुँह देखना पड़ा साथ ही सात दशक से लगातार प्रवासी भाईयों की सीधी ट्रेन की मांगें होने के बावजूद आपने एक भी ट्रेन की घोषणा नहीं की जिससे आमजन व प्रवासी भाईयों को गहरा झटका लगा हैं। भंडारी ने यहा तक कह दिया कि मंत्रीजी “सात दशक से सीधी ट्रैनों की मांग उठाई रही है, पर एक भी ट्रेन की घोषणा नहीं की” आप “लाखों रूपये खर्च कर जालोर आये पर आमजन से संवाद तक नहीं किया” जबकी “मोदीजी अच्छे दिनों की बात करते हैं और यहाँ प्रवासीयों के आँखो से आँसु आ रहे हैं”


“मंत्रीजी अगर समदड़ी भीलड़ी खण्ड़ से दक्षिणी भारत की ट्रेनें चालु नही कर सके तो ठेके में खण्ड़ दे दो”
क्यो कि यात्रियों को आने जाने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा हैं किसी भी ट्रैन में टिकट ही नही मिल रहे हैं। इतना ही नही आपने भले ही राजस्थान को रेलवे की बड़ी-बड़ी 15 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगातें देकर प्रोजेक्ट को मंजूरी भी दे रखी है लेकिन रेल मंत्री जी आपके गृह जिले में दो बार सर्वे के बाद 24 वर्षों से 459.26 करोड़ का जालौर से फालना रेल प्रोजेक्ट की फाइले भी आपके डिपार्टमेंट मे सिफॅ फाइनेंशियल की स्वीकृति के अभाव में दबी पड़ी है। उनको भी बाहर निकलवाकर कार्य शुरू कब करवाओगे

Previous Post

नाना व चामुंडेरी ग्राम में जलदाय विभाग के विभिन्न ओपनवेल कुओं से कोपर केबल चोरी

Next Post

पिंडवाड़ा-अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के बाहर ड्राइवरो का धरना प्रदर्शन जारी,SK खेतान कंपनी के अधीन लगे हुए हैं ये ड्राइवर

Next Post

पिंडवाड़ा-अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के बाहर ड्राइवरो का धरना प्रदर्शन जारी,SK खेतान कंपनी के अधीन लगे हुए हैं ये ड्राइवर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page