• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, 3 गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0
प्रेम प्रसंग और शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, 3 गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा। आनंदपुरी थाना क्षेत्र के चिखली तेजा गांव में 30 मई को कुएं में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शराब और प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि 30 मई को चिखली तेजा गांव में कचरू गरासिया के घर के बाहर स्थित कुएं में एक युवक का मिला था।

मृतक की पहचान हर्षद पुत्र नगीन आमलियार निवासी बार सालेडा, थाना फतेहपुरा, जिला दाहोद (गुजरात) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक के भाई ने बताया कि हर्षद गांव के ही कैलाश गरासिया के साथ घर से निकला था।पुलिस ने कैलाश, हुरजी, ईटली सहित अन्य संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती दौर में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने कैलाश पुत्र नाथू कटारा (38), हुरजी पुत्र ताजु डिण्डोर (35) तथा ईटली पुत्री हमजी गरासिया (30) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह रहा घटनाक्रम


पुलिस जांच में सामने आया कि हर्षद का एक महिला से प्रेम प्रसंग था। वह महिला नोतरे के कार्यक्रम में शामिल होने चिखली तेजा आई थी। हर्षद अपने साथी कैलाश के साथ उससे मिलने गांव पहुंचा था। रातभर सभी ने साथ बैठकर शराब पी और कार्यक्रम में शामिल रहे। बाद में महिला अपने घर चली गई, जबकि हर्षद गांव में ही रुक गया। देर रात खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

पुलिस के अनुसार हर्षद द्वारा गांव की महिलाओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कैलाश और हुरजी ने उसके साथ मारपीट की तथा पत्थरों से हमला कर दिया।

सिर पर गंभीर चोट लगने से हर्षद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से शव को उठाकर पास स्थित गहरे कुएं में फेंक दिया और अपने-अपने घर चले गए। बाद में शव मिलने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Previous Post

युवती की पत्थर से चेहरा कुचल हत्या, झाड़ियों में मिली पुरानी लाश; बॉडी पर नहीं थे कपड़े, रेप की भी आशंका

Next Post

नाना व चामुंडेरी ग्राम में जलदाय विभाग के विभिन्न ओपनवेल कुओं से कोपर केबल चोरी

Next Post

नाना व चामुंडेरी ग्राम में जलदाय विभाग के विभिन्न ओपनवेल कुओं से कोपर केबल चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page