• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना आमलिया रोड पर टेंपो पलटा,5 महिला सहित 9 घायल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नाना-आमलिया रोड पर टेंपो पलटा, 5 महिलाओं सहित 9 लोग घायल

नाना। बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को नाना-आमलिया रोड स्थित टाकरिया के पास एक टेंपो का टायर अचानक निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 5 महिलाओं सहित कुल 9 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नाना थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल नाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। वहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं चिकित्सा टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय समाजसेवी प्रताप सिंह भाटी भी अपनी टीम के साथ चिकित्सालय पहुंचे और घायलों की सहायता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि टेंपो पलटने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Previous Post

रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग अव्यवस्था से यात्री परेशान,घटती आय से रानी विकास संघ परेशान

Next Post

गिरवर हत्या मामले में कॉन्स्टेबल निलंबितः एसपी ने चढ़ोत्तरा घटना में की कार्रवाई, मुख्यालय सिरोही किया

Next Post

गिरवर हत्या मामले में कॉन्स्टेबल निलंबितः एसपी ने चढ़ोत्तरा घटना में की कार्रवाई, मुख्यालय सिरोही किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page