• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग अव्यवस्था से यात्री परेशान,घटती आय से रानी विकास संघ परेशान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 11, 2026
in Local
0
रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग अव्यवस्था से यात्री परेशान,घटती आय से रानी विकास संघ परेशान

PALI SIROHI ONLINE

रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग अव्यवस्था से यात्री परेशान,घटती आय से रानी विकास संघ परेशान ,

नगराज वैष्णव, रानी
रानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बुकिंग की धीमी गति के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का आरोप है कि टिकट निकालने की स्पीड काफी धीमी होने से समय पर टिकट नहीं बन पा रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि एक टिकट फॉर्म तक समय पर नहीं निकल पा रहा है , जिससे तत्काल टिकट प्राप्त करना मुश्किल हो गया है।


सूत्रों के अनुसार टिकट बुकिंग व्यवस्था और ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी। ड्यूटी शिफ्ट को लेकर हुई गरमा-गरमी के बाद स्टेशन मास्टर ने हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को समझाइश दी और मामला शांत कराया।
वहीं दूसरी ओर, यात्रियों ने शिकायत की कि सूर्यनगरी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर रवाना भी हो गई, लेकिन समय पर उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) नहीं होने से यात्रियों को भाग-दौड़ करनी पड़ी। कई यात्री अंतिम समय में ट्रेन पकड़ने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए।


यात्रियों ने रेल मंत्रालय एवं रेलवे प्रशासन से तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में सुधार, पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था तथा समय पर अनाउंसमेंट सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिलेंगी तो स्टेशन की आय प्रभावित होगी। लोगों ने सवाल उठाया कि रानी स्टेशन की घटती आय और यात्रियों की असुविधा के लिए जिम्मेदार कौन है।


यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कदम उठाकर व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है, 70 हजार आय थी अब पेतीस हजार रोजाना आय रह गई ! जिम्मेदार जागो रानी विकास मे बाधक नहीं बने !

Previous Post

रानी के युवा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर बने डॉक्टर सौरभ सीतारा पुत्र महेश कुमार मास्टर

Next Post

नाना आमलिया रोड पर टेंपो पलटा,5 महिला सहित 9 घायल

Next Post

नाना आमलिया रोड पर टेंपो पलटा,5 महिला सहित 9 घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page