• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

होटल, सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार का जुर्माना, पालिका आयुक्त ने गंदगी फैलाने पर की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था की निगरानी जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0
होटल, सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार का जुर्माना, पालिका आयुक्त ने गंदगी फैलाने पर की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था की निगरानी जारी

PALI SIROHI ONLINE

माउंट आबू-पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को एक होटल और एक सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया।

नगर पालिका के सहायक प्रशासनिक व जनस्वास्थ्य प्रभारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि होटल चाचा इन के सामने नाले में कचरा डालने पर होटल पर 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह शिवाजी मार्ग पर स्थित मामा सब्जी वाले की दुकान के बाहर सब्जी का कचरा बिखरा पाए जाने पर सब्जी विक्रेता पर भी 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

नवनियुक्त पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। वे बिना बताए शहर का निरीक्षण करने निकलते हैं। पहली बार गंदगी पाए जाने पर दुकानदार या प्रतिष्ठान मालिक को हिदायत दी जाती है, जबकि दूसरी बार नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगाया जाता है।

पालिका आयुक्त और उनकी टीम द्वारा अचानक किए जा रहे निरीक्षणों से स्थानीय व्यापारियों में साफ-सफाई को लेकर गंभीरता आई है। भारी जुर्माने के डर से अब व्यापारी गंदगी फैलाने के प्रति अधिक सावधानी बरत रहे हैं।

Previous Post

ट्रेन से गिरा साँचोर के भूतेल ग्राम निवासी बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट, मौतः

Next Post

तालाब में डूबने से बालक की मौतः दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Next Post

तालाब में डूबने से बालक की मौतः दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page