• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रेन से गिरा साँचोर के भूतेल ग्राम निवासी बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट, मौतः

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-बीएससी नर्सिंग स्टूडेंट की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। शनिवार सुबह 18 साल के संतोष का शव ट्रैक के पास मिला।

हादसा जालोर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के धल्ड़ा पावटी के पास हुआ। ट्रैक के पास शव देख लोगों ने पुलिस को कॉल किया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची।प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि जयपुर से एग्जाम देकर लौट रहा था।साबरमती एक्सप्रेस से लौट रहा था घर

पुलिस की जानकारी के अनुसार सांचौर क्षेत्र के भूतेल गांव निवासी संतोष (18) पुत्र हड़मता राम मेघवाल जयपुर में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह जयपुर से जोधपुर पहुंचा।

जोधपुर से वह शनिवार को अपने घर लौटने के लिए साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जालोर-बिशनगढ़ रेलवे ट्रैक के बीच धलडा पावटी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब रेलवे ट्रैक के आस-पास रहने वाले ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्हें पटरी के पास एक युवक का शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जालोर कोतवाली पुलिस और जीआरपी को दी।

परिजनों के आने पर होगा पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपुरोहित जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और जालोर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया।पुलिस ने मृतक के पास मिले डॉक्युमेंट्स के आधार पर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के जालोर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

खिंवाड़ा के गुड़ा ठाकुरजी ग्राम में चाकू से पत्नी की हत्याः पांच साल से अलग रह रहे थे, पांच दिन पहले ही ससुराल आया था आरोपी

Next Post

होटल, सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार का जुर्माना, पालिका आयुक्त ने गंदगी फैलाने पर की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था की निगरानी जारी

Next Post
होटल, सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार का जुर्माना, पालिका आयुक्त ने गंदगी फैलाने पर की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था की निगरानी जारी

होटल, सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार का जुर्माना, पालिका आयुक्त ने गंदगी फैलाने पर की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था की निगरानी जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page