• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तालाब में डूबने से बालक की मौतः दोस्तों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डूंगरपुर/यह घटना ग्राम पंचायत उपला रास्ता के हांसेला गांव में हुई। हांसेला निवासी रोहित खांट अपने दोस्तों के साथ घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

रोहित को डूबते देख उसके साथ नहा रहे दोस्त घबरा गए और मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर रोहित की तलाश शुरू की।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रोहित को गहरे पानी से बाहर निकाला और एक निजी वाहन से सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

होटल, सब्जी विक्रेता पर 20-20 हजार का जुर्माना, पालिका आयुक्त ने गंदगी फैलाने पर की कार्रवाई, सफाई व्यवस्था की निगरानी जारी

Next Post

भीनमाल पुलिस ने पांच वाहन किए जब्त, जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी हिरासत में लिए, मारपीट का विडिओ हुआ था वायरल

Next Post

भीनमाल पुलिस ने पांच वाहन किए जब्त, जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी हिरासत में लिए, मारपीट का विडिओ हुआ था वायरल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page