• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तालाब में मिला युवती का शवः स्कूल में टीसी लेने गई थी, गांव के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 23, 2026
in Local
0
तालाब में मिला युवती का शवः स्कूल में टीसी लेने गई थी, गांव के युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी स्कूल में टीसी लेने गई युवती गायब हो गई थी जिसका शव बुधवार देर शाम गांव के ही तालाब में मिला। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दी है।स्कूल में टीसी लेने गई थी

पुलिस ने बताया- युवती गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से 12वीं पास थी और आगे की पढ़ाई के लिए सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती थी। बुधवार को सुबह 8 बजे के करीब वह अपने स्कूल टीसी लेने पहुंची, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण उसे टीसी नहीं मिल सकी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वह सुबह करीब 9:25 बजे स्कूल से निकल गई थी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खोजबीन करते-करते जब ग्रामीण गांव के तालाब के पास पहुंचे तो वहां उसकी चप्पल दिखाई दी। इसके बाद तालाब में देखा तो युवती का शव पानी पर तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शाम करीब 8 बजे युवती के शव को तालाब से निकालकर राजकीय अस्पताल स्थित मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

गांव के ही युवक पर परेशान करने का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। वह शादी का दबाव बनाता था और मना करने पर धमकियां देता था। परिजनों का कहना है कि इसी कारण युवती मानसिक तनाव में थी और उन्हें संदेह है कि युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Previous Post

अधूरा पडा बाली पिंडवाड़ा मेगा हाइवे कार्य-अब होगा पूरा, जमीन मालिको से प्रसासक ने बनाई सहमती,चामुंडेरी से नानां के बीच कार्य हुआ शुरू

Next Post

माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का शिविर संपन्नः प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में बदल रही हैं परिस्थितियां

Next Post
माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का शिविर संपन्नः प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में बदल रही हैं परिस्थितियां

माउंट आबू में राष्ट्रीय बजरंग दल का शिविर संपन्नः प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में बदल रही हैं परिस्थितियां

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page