
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में हॉलिडे होम से संत सरोवर होते हुए देलवाड़ा तक के मार्ग पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। इस मार्ग पर 17 लाख रुपए की लागत से 55 नए लाइट पोल लगाए जाएंगे।
उपखंड अधिकारी अंशु प्रिया और पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित के निर्देश पर यह कार्य शुरू किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान और प्रवक्ता सुनील आचार्य ने नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र सिंह के साथ कार्य का निरीक्षण किया।
पूर्व में बिपरजॉय तूफान के दौरान इस मार्ग के लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे रात के समय राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए भाजपा मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। वार्ड पार्षद सुनील आचार्य ने भी पहले इस मार्ग पर नए लाइट पोल लगाने की मांग की थी।


