• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिण्डवाड़ा मे साढ़े तीन करोड़ की 4 बीघा 43 बिस्वा भूमि गिफ्ट,भूमि पर 6 करोड़ की लागत से बनेगा कालेज भवन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 23, 2026
in Local
0
पिण्डवाड़ा मे साढ़े तीन करोड़ की 4 बीघा 43 बिस्वा भूमि गिफ्ट,भूमि पर 6 करोड़ की लागत से बनेगा कालेज भवन

PALI SIROHI ONLINE

*पिण्डवाड़ा मे काॅलेज भवन भामाशाह एवं भूमिदाता निर्मल जैन ने सरकार के साथ एमओयू साइन किया*

*भामाशाह परिवार ने उपमुख्यमंत्री बेरवा से की मुलाकात*

सिरोही, 23 अक्टूबर 2026, पिण्डवाड़ा मे साढ़े तीन करोड़ लागत की 4 बीघा 43 बिस्वा भूमि राज्य सरकार को गिफ्ट में देकर उस भूमि पर 6 करोड़ की लागत से कालेज भवन बनाने वाले भामाशाह निर्मल कुमार लालचंद जैन एवं आरती निर्मल जैन ने गुरुवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा से उनके निवास पर भेट कर उन्हें यह जानकारी दी तो उपमुख्यमंत्री ने भामाशाह परिवार का गर्मजोशी से स्वागत करते हुऐ कहा कि निर्मलजी ने पिण्डवाड़ा आदिवासी क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ी सौगात पिंडवाड़ा को दी हे  36 कॉम *इसे पीढ़ी दर पीढ़ी* याद रखेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे भामाशाह परिवार के इस कदम से बहुत अभिभूत हे ओर इसके लिए दिल से उनका अभिनंदन करते हे। इस मुलाकात के वक्त भामाशाह परिवार के सुपुत्र भाविक  निर्मल जैन, भामाशाह को प्रेरित करने वाले सिरोही के सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन एवं पिण्डवाड़ा के समाजसेवी सुरेश भाई रावल भी साथ थे।

*सिरोही जिले में भामाशाहों की ओर से बनने वाला यह 5 वां काॅलेज है*
प्रेरक एवं श्री पावापुरी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने डॉ बैरवा को बताया कि सिरोही जिले में पिछले 5 वर्षों में 6-6 करोड़ के कुल 4 कालेज भामाशाहों ने बनाए है ओर अब यह पांचवा काॅलेज *पिण्डवाड़ा में 6 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।*

*एमओयू पर हुऐ साइन*

राज्य सरकार की ओर से भामाशाह निर्मल लालचंद जी जैन परिवार पिंडवाड़ा-मुंबई की ओर से दिए गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर कालेज शिक्षा आयुक्त नथमल डिडेल ने भामाशाह परिवार के निर्मल जैन, आरती जैन ओर भाविक एन जैन का मालार्पण कर स्वागत करते हुऐ कहा कि आपने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने का उदारता के भाव के साथ जो निर्णय लिया हे वो इस क्षेत्र एवं उच्च शिक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सिरोही जिले में भामाशाहों की ओर से लगातार काॅलेज भवन बनाकर देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि यह एक अच्छी पहल हे जिसके लिए सभी भामाशाहों ओर उनको प्रेरित करने वाले बधाई के पात्र है।

*हमारा भी फर्ज है हम भी समाज को कुछ देवें: निर्मल जैन*

*मैकेनिकल इंजीनियरिंग* केमिकल व्यवसाय से जुड़े *भामाशाह उद्योगपति* निर्मल जैन ने गुलदस्ता देकर आयुक्त आईएएस डिडेल का स्वागत करते हुऐ एमओयू करने पर आभार व्यक्त किया ओर कहा कि हमको हमारे माता पिता ने जिस तरह पढ़ाया लिखाया ओर आगे बढ़ाया तो हमारा भी यह फर्ज  हे कि हम भी समाज को कुछ रिटर्न गिफ्ट देकर वंचित लोगो को उच्चशिक्षा का लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराए ताकि वे भी ज्ञान अर्जित कर पिंडवाड़ा को गौरांवित कर सके।

*उन्होंने मांडवीवाला क़ुतुब  एसोसिएट , मुंबई की आर्किटेट मौसम जैन की ओर से तैयार की गई ड्राइंग एवं* प्लान के बारे में आयुक्त को विस्तार से बताया। आयुक्त ने ड्राइंग की सराहना करते हुए कहा कि भवन के निर्माण के वक्त आज की आवश्यकताओं की भी पूर्ति होनी चाहिए। भामाशाह ने बताया कि इस भूमि पर 25 हजार वर्गफीट में पूरा भवन बनाया जावेगा ओर भविष्य में यहां साइंस फैकल्टी भवन बन सके उसका भी प्रावधान रखा जाएगा।
इसके बाद दोनों ने कालेज भवन बनाने के एमओयू अनुबंध पर साइन कर एक दूसरे को अनुबंध की एक एक प्रति दी।
इस अवसर पर कालेज शिक्षा आयुक्तालय के सयुक्त निदेशक प्लान  डॉ आलोक चतुर्वेदी, पिण्डवाड़ा काॅलेज के प्राचार्य मोहनलाल, प्रेरक महावीर जैन एवं सुरेश रावल ने भी भामाशाह को जनहित के इस कार्य के लिए स्वागत करते हुऐ बधाई दी।

*एसीएस रांका से की भेट*
भामाशाह परिवार ने राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका से मुलाकात कर उन्हें भी कालेज भवन बनाने की जानकारी दी। रांका ने भामाशाह निर्मल जैन को बधाई देते हुऐ कहा कि आपने आदिवासी क्षेत्र में कालेज शिक्षा ग्रहण करने के लिए जो अत्याधुनिक भवन की बड़ी कमी थी उसे पूरा कर क्षेत्र में जनकल्याण का बड़ा कार्य किया है। वर्तमान में कुछ जीर्णशीर्ण कमरों में 600 विद्यार्थी पढ़ रहे हे उन्हें अगले दो वर्षों में नया भवन मिल सकेगा।

*बधाईयों का तांता लगा*
गुरुवार को जयपुर में एमओयू साइन होने पर पिण्डवाड़ा में चारो तरफ खुशी का माहौल बना ओर लोगों ने मेसेज ओर फोन पर भामाशाह परिवार को बधाईयां दे रहे है ओर इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उनका धन्यवाद ओर आभार भी व्यक्त किया जा रहा है।

Previous Post

मोतीलाल हीरागर बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिवः प्रदेश अध्यक्ष अनिल धेनवाल ने किया नियुक्त, समर्थकों ने जताई खुशी

Next Post

राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, गरबा करते हुए निकली मां अर्बुदा की शोभायात्रा

Next Post
राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, गरबा करते हुए निकली मां अर्बुदा की शोभायात्रा

राजस्थानी वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, गरबा करते हुए निकली मां अर्बुदा की शोभायात्रा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page