PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-माउंट आबू में शनिवार शाम 5 बजे के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हुई। एक घंटे से ज्यादा समय तक लगातार हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे वाहन सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिली।
दिनभर बादल छाए रहने लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। शाम करीब 5 बजे अचानक तेज बारिश हुई। इस अचानक हुई तेज बारिश से सड़कों और नालों में पानी बहने लगा। इससे जलाशयों में पानी की आवक फिर से शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत लोअर कोदरा डैम भर जाए।


