PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से सुस्त रहा मानसून फिर एक्टिव हो गया है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, सीकर, अजमेर और डूंगरपुर में शनिवार को बारिश हुई। बारां के आसन गांव के पास परवन नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ नहाने गया था।
डूंगरपुर में 1 महीने के लंबे इंतजार के बाद 30 मिनट तक हुई बरसात से सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे लोगों को दिनभर की तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहतमिली।
मौसम विभाग ने राज्य में 15 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इससे पहले शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के एरिया में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ था। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर हवा चली।


