
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आनंद जोशी ने नारायण सिंह भाटी को माउंट आबू नगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने उन्हें जल्द ही नई कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया है।
नारायण सिंह भाटी ने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के कारण उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के भरोसे पर खरा उतरने का वादा किया है। भाटी ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
भाटी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का आभार जताया। साथ ही जिला अध्यक्ष आनंद जोशी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी और विधायक प्रत्याशी लीलाराम गरासिया का भी धन्यवाद किया।
उनकी नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर इस खुशी का इजहार किया।


