
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तेज गर्मी का दौर जारी है, उमस ने भी लोगों हाल-बेहाल कर रखा है। तेज गर्मी के कारण सुबह 10 बजे बाद घर से निकलने पर लोग मुंह को रुमाल और स्कार्फ से कवर कर रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान चौराहों पर भीषण गर्मी से परेशान नजर आते हैं।
तेज गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। शहरवासी आम, गन्ना ज्यूस और लस्सी पीकर गर्मी से राहत पाने का जतन करते दिखे। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अपने घर रहें। ताकि लू की चपेट में आने से बचा जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार पाली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं 13 KM प्रति घंटे की स्पीड से हीट वेव चली। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन और तेज गर्मी की संभावना है।


