लुंदाडा ग्राम से स्कूल जाने को निकला सुरेश कुमार लापता, 24 घण्टे बाद भी नही मिला सुराग
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के लुंदाडा ग्राम से शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला 11वीं कक्षा का छात्र सुरेश कुमार (पुत्र हरीश कुमार), जाति धोदुआ देवासी, लापता हो गया है। सुरेश मूल रूप से वेलार ग्राम का निवासी है और इन दिनों अपने ननिहाल लुंदाडा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुरेश का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने नाना पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
वहीं सुरेश की तलाश के लिए पुलिस के साथ-साथ परिजन और सामाजिक संगठन भी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। क्षेत्र में इस घटना के बाद चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

