• May 2, 2026

दादाई में भतीजे ने काका-काकी पर किया हमला, दोनों गंभीर हालत में पाली रेफर

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव

दादाई में भतीजे का हमला: काका-काकी गंभीर, पाली रेफर
रानी थाना क्षेत्र के दादाई गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां भतीजे ने धारदार हथियार से अपने काका और काकी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल रानी के सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को पाली रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान समाराम पुत्र खुमाराम निवासी दादाई और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह हमला किया गया, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

You cannot copy content of this page