• May 2, 2026

कुंड़ाल के रोपण माताजी मंदिर प्रांगण में विधायक राणावत ने किया धर्मशाला का उद्घाटन

PALI SIROHI ONLINE

बाली के कुंडाल ग्राम पंचायत के रोपण माताजी मंदिर में नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन, विधायक पुष्पेंद्र सिंह  राणावत ने किया इस दौरान विधायक का भव्य स्वागत भी हुआ।

बाली उपखंड के बीजापुर के निकट कुंडाल ग्राम पंचायत के रोपण माताजी मंदिर प्रांगण में करीब 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित नई धर्मशाला का उद्घाटन पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत, सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि पिंटू गरासिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने क्षेत्र के विकास के लिए इस धर्मशाला को उपयोगी बताते हुए सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर आदिवासी नेताओं एवं ग्रामीणों द्वारा विधायक राणावत का भव्य स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

You cannot copy content of this page