PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन कुल 13 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 05344, लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर 2026से 25 नवंबर 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1.35 बजे रवाना होगी। गुरुवार को यह जयपुर स्टेशन पर रात 12.35 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.05 बजे साबरमती पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 05345, साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 सितंबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक (कुल 13 ट्रिप) संचालित होगी। यह साबरमती से प्रत्येक गुरुवार को शाम 4.00 बजे रवाना होगी। शुक्रवार को यह जयपुर स्टेशन पर सुबह 2.00 बजे पहुंचेगी और 2.10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह रेलसेवा अपने मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, सुमेरपुर जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर और महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड श्रेणी के कोच शामिल हैं।
