• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कुमटिया के सर्व समाज ने सार्वजनिक श्मशान भूमि पर लगाए गए बोर्ड एवं कथित अतिक्रमण की जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के ग्राम कुमटिया के सर्व समाज की ओर से उप तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक श्मशान भूमि पर लगाए गए बोर्ड एवं कथित अतिक्रमण की जांच कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम कुमटिया की सार्वजनिक श्मशान भूमि खसरा संख्या 122/0.82 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है। इस भूमि का वर्षों से राजपूत, सुथार, कुम्हार, हीरागर, दमानी, मेघवाल, सैन, जोगी, गोस्वामी, वैष्णव सहित सभी समाजों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उपयोग किया जाता रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले श्मशान भूमि की जेसीबी से सफाई कर मेड़बंदी की गई तथा वहां मेघवाल समाज का बोर्ड लगा दिया गया, जिससे यह सार्वजनिक भूमि किसी एक समाज की होने का आभास होता है।

सर्व समाज ने इसे लेकर आपत्ति जताते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक श्मशान भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने तथा न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सर्व समाज की ओर से उगम सिंह, सोमाराम, माल सिंह, मानाराम, बद्रीराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ-आज के युग मे युवा संस्कारो से भटक कर नशे की लत मे विनाश और बढ रहा — एएसपी महेचा

Next Post

बेडा ग्राम में यूजीसी का काला कानून वापस लेने की मांग, चौहान राजपूत समाज ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

बेडा ग्राम में यूजीसी का काला कानून वापस लेने की मांग, चौहान राजपूत समाज ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page