• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-आज के युग मे युवा संस्कारो से भटक कर नशे की लत मे विनाश और बढ रहा — एएसपी महेचा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
तखतगढ-आज के युग मे युवा संस्कारो से भटक कर नशे की लत मे विनाश और बढ रहा — एएसपी महेचा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आज के युग मे युवा संस्कारो से भटक कर नशे की लत मे विनाश और बढ रहा — एएसपी महेचा

एएसपी बोले थाना स्तर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण, आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता को लेकर अभियान चलाना होगा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने तखतगढ थाने में सीएलजी सदस्यों की ली अहम बैठक

तखतगढ 21 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) राजस्थान प्रदेश मे बिगडती कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुदृढ बनाने को लेकर राजस्थान सरकार के गृह विभाग एव पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशन मे मंगलवार को बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा एव सीओ सुमेरपुर जितेंद्र सिंह राठौड ने तखतगढ थाना परिसर मे नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार बबेरवाल,थाना निरिक्षक शेतान सिह की अध्यक्षता मे थाना क्षेत्र के समस्त सीएलजी सदस्यों महिला सखीयो, पुलिस मित्रो एवं ग्राम रक्षक दलो की अहम बैठक ली। बैठक का शुभारंभ करते हुए सीओ जितेंद्र सिंह राठौड ने कहा की प्रदेश मे बढती अपराधिक गतिविधियो के मध्य नजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने मे पुलिस शांति समिति के अधीन सामाजिक संगठनो एवं घटक दलो में महिला सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक सहित आमजन की सहभागिता अति आवश्यक है।

उन्होंने बढ़ती चोरी डकैती को लेकर कहा कि किसी एक धार्मिक स्थल मंदिरों मे देवी-देवताओ पर चढाए जाने वाले आभुषणो एव नकदी को मंदिर ट्रस्ट या कमेटी द्वारा बैंको मे सुरक्षित रखने को सलाह दी है। उन्होने कहा की जब भी मंदिर परिसर मे कोई मेला आयोजन या किसी धार्मिक उत्सव पर बैंक से निकलकर आभूषण चढ़ा सकते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा ने साइबर क्राइम, महिला अपराध, नशा मुक्ति, युवाओं को नशे से दूर रखने, और सीएलजी सदस्यों, और महिला सखियों, पुलिस मित्रो को भी पुलिस प्रशासन के हिस्सा बन सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा की आपको भी हर प्रकार की गतिविधियों को ध्यान में रखकर समाज को सही रास्ते पर लाने की बातें करनी चाहिए। कही भी अंजान या संदिग्ध वयकियो द्वारा किसी प्रकार का व्यापार करते घुमते पाए जाने पर उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दे जिस से पुलिस उनका वेरिफिकेशन कर सके।

जिससे समाज को गलत प्रवृत्ति एवं असामाजिक तत्वो से नुकसान होने से बच सके। महेचा ने महिला सखी, पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक को नए कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उनहोने थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण को समय-समय पर अभियान चलाकर महिला सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र,ग्राम रक्षक टीमो की बैठक लेकर महिलाओ की सुरक्षा सम्मान सशक्तिकरण जागरूकता को लेकर अधिक से अधिक महिलाओ यवतियो सहित युवाओ को जोड़कर जागरूक करने की हिदायत दी है। साथ ही सीएलजी समिति मे युवाओ को जोड़कर नई टीम तैयार कर ट्रैफिक व्यवस्था या फिर पुलिस गलत में सहयोग लेने की बात सही है। महेचा ने कई महीनो से बंद पड़े नगर पालिका द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरो को शुरू करने को लेकर सीएलजी सदस्यों को जिम्मेदारी सौपी है। साथ ही नगर मे और भी जनसहयोग से कैमरे लगावाने के लिए भामाशाहो का सहयोग लेने की जरूरत बताई है।

आज के युग मे युवा संस्कारो से भटक कर नशे की लत मे विनाश और बढ रहा

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैनसिंह महेचा ने नशा मुक्ति के सवाल पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहां की आज के युग मे युवा संस्कारो से भटक कर नशे की लत मे विनाश और बढ रहा है। युवा पीढी ही समाज का भविष्य है। अगर युवा पीढी सही मार्ग पर चले तो वास्तव मे समाज मे उन्नति कर पाएगा अन्यथा सार्थक नही हो पाएगे। और कही न कही विनाश की और बढ जाएगा। युवा पीढी को जागृत करने के लिए परिवार का उत्तर दायित्व बनता है। कि बडे होने पर युवाओ मे जाग्रति लाने के लिए अच्छे संस्कार के सार्थक प्रयास करना चाहिए। उनको सही रासते पर लाने के लिए समाज और पुलिस का भी दायित्व बनता है। की ऐसे युवाओ को नशे की प्रवृत्ति से लोगों से कैसे बचाया जा सके

सीएलजी सदस्यो ने ईओ को शिकायत पेश कर सीसीटीवी कैमरे शुरू करने की उडाई मांग

शांति समिति की बैठक के तुरंत बाद लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरो को लेकर समिति सदस्यों ने कार्यालय नगर पालिका पहुंचकर अधिषाशी अधिकारी महेंद्र बंजारा को शिकायत पत्र भेज कर अवगत कराया कि कस्बा तखतगढ मे नगरपालिका द्वारा पूर्व में वर्ष 2015-16 में कुल 32 कैमरे लगाये हुए है। वर्तमान में पिछले कई महीनो से नगरपालिका तखतगढ़ क्षेत्र के समस्त सीसीटीवी कैमरे बन्द है। जबकी मुख्य जालौर चौराहा पर कैमरे के लिए लगा पोल भी कई महिनो से क्षतिग्रस्त है। पावटा सर्कल पर भी कैमरे का पोल भी टुट चूका है।और नगर में लगे कैमरे सभी को तुरंत ठीक करवाया जावें जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। तथा कैमरो के वार्षिक रखरखाव हेतु उचित कार्यवाही करावे । नगर पालिका क्षेत्र में जहां कैमरे नहीं लगे हुए वंहा नये कैमरे लगाये जाने की व्यवस्था की जावे। जिनका संम्भावित स्थानः-सैनिक कॉलोनी,
हनुमानजी का मन्दिर खेड़ावास,
महावीर बस्ती, विश्वकर्मा कॉलोनी,
ठाकुरजी का मन्दिर,राजपुरा रोड़,
बैक ऑफ बडौदा के पास और निजी बस स्टेण्ड पर नए कैमरे लगावाने की मांग उठाई है।

Previous Post

रानी कन्या महा विद्यालय व्याप्त समस्याओ के निराकरण हेतु रानी ई यो मगराज चौधरी को दिया ज्ञापन

Next Post

कुमटिया के सर्व समाज ने सार्वजनिक श्मशान भूमि पर लगाए गए बोर्ड एवं कथित अतिक्रमण की जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

Next Post

कुमटिया के सर्व समाज ने सार्वजनिक श्मशान भूमि पर लगाए गए बोर्ड एवं कथित अतिक्रमण की जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page