PALI SIROHI ONLINE
कोटखावदा। ग्राम डोबला कलां में रक्षाबंधन पर पीहर आई विवाहिता की सोमवार को सर्पदंश से मौत हो गई। जिस पर घर-परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के चाचा दयाराम गुर्जर ने बताया कि सीमा (18) पत्नी रामकिशन गुर्जर निवासी यादगारपुरा रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को अपने पीहर पिता माधोलाल गुर्जर निवासी डोबाल कलां के घर आई थी
यहां सोमवार सुबह खेत पर गई थी। जहां पर सर्प ने काट लिया। जिसको गंभीर हालत में जयपुरिया अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में भी दी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
ससुराल यादगारपुरा में मृतका का अंतिम संस्कार हुआ। रक्षाबंधन पर घर आई बहन के सर्पदंश से हुई मृत्यु से घर सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने इकलौते भाई और परिजनों के राखी बांधने आई थी।