PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कांची मठ में विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने जगद्गुरु शंकराचार्य से की भेंट
तखतगढ 1 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार को कांची कामकोटि पीठ में विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जगद्गुरु शंकराचार्य एवं कांची कामकोटि पीठ के पीठाधिपति श्री श्री विजयेंद्र सरस्वती स्वामीजी से भेंट की। प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विप्र फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में स्वामीजी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
भेंट के दौरान विप्र फाउंडेशन के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अशोक रावल, सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पारीक, जगदीश राजपुरोहित, ओमप्रकाश राजपुरोहित, सत्यदेव राजपुरोहित, पुखराज राजपुरोहित, बाबूलाल रावल, द्वारका प्रसाद पारीक, मुकेश राजपुरोहित, प्रहलाद बोहरा,भरत राजपुरोहित, चंपालाल राजपुरोहित, घीसू राजपुरोहित, सुरेश राजपुरोहित, रमेश राजपुरोहित, पूनमाराम कुमावत एवं नारायण चौधरी सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।




