• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मेघवाल समाज विकास समिति 24 गांव की बैठक 17 मई को कॉम्बेश्वर मन्दिर प्रांगण में होगी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के कॉम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में मेघवाल समाज विकास कमेटी 24 गांव के समस्त मेघवाल समाज की बैठक अध्यक्ष लक्ष्मण राज सुरेसा की अध्यक्षता में मेघवाल समाज धर्मशाला काम्बेश्वरजी मन्दिर काना कोलर  में दिनांक 17.05.2026 वार रविवार को आयोजित होगी।

अध्यक्ष लक्ष्मण राज ने बताया कि मेघवाल समाज सभी 24 गांवों में ग्रामवासियों द्वारा रखी गई बैठक में उपस्थित होकर समाज बन्धूओ से रूबरू होकर अपने विचार भी प्रकट करे।

आगामी बैठक में विचार विमर्श कर प्रत्येक ग्राम में अपने समाज के परिवारों की संख्या अनुसार प्रपत्र भी दिए गये थे एवं प्रत्येक गांव द्वारा अपने स्तर से बैठक कर मनोनित सदस्यों का चयन करने बाबत् बैठक में तय किया गया था। उसी अनुरूप प्रत्येक ग्रामवासी उपरोक्तानुसार यह कार्यवाही कर ली होगी। अतः प्रपत्रों की पूर्ति कर एवं मनोनित सदस्यों की सूची इस बैठक में लेकर आने का आग्रह किया। ताकि सबकी सहमति से शेष रहे अन्य पदाधिकारीगणों व सदस्यों का चयन कर ठोस कार्यकारिणी बनाई जा सके।

इस  बैठक में प्राथमिकता के तौर पर कुछ प्रस्ताव भी पारित किये जायेंगे जैसे कि:-

1) समिति का नया रजिस्ट्रेशन आनलाईन करवाने बाबत्।

( (2) आगामी समाज सुधार एवं विकास कार्य करवाने बाबत् अलग-अलग कमेटिया बनाने हेतु विचार विमर्श किया जायेगा जैसे (1) शिक्षा सम्बन्धित कमेटी (11) विकास कमेटी (।।।) समाज में फैली कुरूतियों को मिटाने बाबत् बड़े बुजुर्गों में से प्रत्येक गांव का एक-एक प्रतिनिधि लेकर 24 प्रतिनिधियों की एक कमेटी गठित की जानी है।

(3) अपनी इस रजिस्टर्ड समिति का वाट्सअप ग्रुप जो कुछ लोगो द्वारा अवैध तरीके से बनाकर संचालित कर रहे है एवं कई अनर्गल मैसेज ग्रुप में साझा करते है ऐसे गैर कानूनी कृत्यों पर पाबन्दी लगाने बाबत प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

यह भी है कि प्रत्येक ग्रामवार परिवारों की सूची के हिसाब से पूर्वानुसार उगराणा 100/- जिसका बाकी है वो तथा सगाई विवाह में दिए गये पैसे व अन्य लागत काम्बेश्वरजी पेटे ली गई राशि अवश्य साथ लेकर पधारे ताकि बैठक में प्रस्ताव लेकर धर्मशाला मरम्मत या अन्य कोई विकास कार्य करवाया जा सके।

Previous Post

DNT समाज का जेल भरो आंदोलन, 10% रिजर्वेशन की मांग, कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र; 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव

Next Post

आबूरोड में विवाहिता की संदिग्ध मौतः पिता ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Next Post
आबूरोड में विवाहिता की संदिग्ध मौतः पिता ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

आबूरोड में विवाहिता की संदिग्ध मौतः पिता ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page