• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

DNT समाज का जेल भरो आंदोलन, 10% रिजर्वेशन की मांग, कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र; 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
DNT समाज का जेल भरो आंदोलन, 10% रिजर्वेशन की मांग, कलेक्टर को सौंपा मांग-पत्र; 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जाति संगठनों (DNT) ने गुरुवार को जालोर से जेल भरो आंदोलन शुरू किया है। समाज ने अलग से 10 फीसदी आरक्षण और राजनीति में भागीदारी देने की मांग की है। कलेक्ट्री के सामने राष्ट्रीय पशुपालक संघ, डीएनटी संघर्ष समिति और मूल ओबीसी महा पंचायत ने प्रदर्शन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने रैली निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया और कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।आबादी 1.23 करोड़, फिर भी हक से वंचित

डीएनटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालजी राईका ने कहा-डीएनटी समाज 11 मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर है। हमें अलग से 10 फीसदी आरक्षण चाहिए। साथ ही राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। हमारी आबादी राजस्थान में 1.23 करोड़ है, फिर भी हम हक से वंचित हैं।150 से अधिक जातियां एकजुट

आंदोलन में अब वंचित ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने 150 से अधिक जातियों के एकजुट होने की बात कही और आरक्षण का न्यायोचित उप वर्गीकरण करने की मांग कर रही हैं।

आंदोलन से जुड़े भरत सराधना और पुखराज योगी ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के 2026 के हालिया निर्णयों के अनुरूप आरक्षण का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना ही चाहिए।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

सह-अध्यक्ष रतन नाथ कालबेलिया ने कहा- सरकार ने वार्ता के लिए समय मांगा था, लेकिन समय बीतने के बाद आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए। इसी के विरोध में अब समाज ने सामूहिक गिरफ्तारी देने का निर्णय लिया है।1 जुलाई को जयपुर में होगा महा-पड़ाव

रतन नाथ ने कहा- जिला स्तरीय आंदोलन अब प्रदेशव्यापी रूप लेगा। जैसलमेर से जयपुर तक वंचित वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। जालोर से शुरू हुआ यह कारवां 1 जुलाई को राजधानी जयपुर में ‘महा-पड़ाव’ के रूप में तब्दील होगा।

इस दौरान भीखू राईका, छगन देवासी और ओम देवासी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous Post

रानी में मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार

Next Post

मेघवाल समाज विकास समिति 24 गांव की बैठक 17 मई को कॉम्बेश्वर मन्दिर प्रांगण में होगी

Next Post

मेघवाल समाज विकास समिति 24 गांव की बैठक 17 मई को कॉम्बेश्वर मन्दिर प्रांगण में होगी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page