• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोड़की के युवक  का झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का संदेह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0
सिरोड़की के युवक  का झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का संदेह

PALI SIROHI ONLINE

हालीवाड़ा-कालंद्री थाना क्षेत्र में सिरोड़की और मेरमांडवाड़ा के बीच झाड़ियों में शनिवार शाम पेड़ से लटका युवक का शव मिला। सूचना पर कालंद्री थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया। शव की पहचान सिरोड़की निवासी चंपत (27) पुत्र विनाराम मेघवाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कालंद्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि चंपत शुक्रवार सेघर से लापता था। परिजन और ग्रामीण तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सिरोड़की से मेरमांडवाड़ा जाने वाले रास्ते में जंगल की तरफ झाड़ियों में पेड़ से लटका शव दिखा। घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। अभी तक थाने में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे। पुलिस ने बताया कि चंपत अविवाहित था व वह चुनाई का काम करता था। परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई, छह बहनें हैं। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Screenshot
Previous Post

डूंगरली की विवाहिता की मौत, पति- सास पर एसिड पिलाने का आरोप

Next Post

नरेगा स्थल पर 30 मिनट की पाठशाला, बड़े-बुजुर्ग श्रमिक पढ़ना लिखना सीखेंगे, अब कर पाएंगे हस्ताक्षर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page