• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डूंगरली की विवाहिता की मौत, पति- सास पर एसिड पिलाने का आरोप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मुंडारा/सुमेरपुर | डूंगरली की विवाहिता ने पति और सास पर मारपीट करने तथा जबरन एसिड पिलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद विवाहिता की तबीयत गंभीर होने पर उसे सुमेरपुर से पालनपुर रेफर किया, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया। 19 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में सादड़ी पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी रिपोर्ट में सुमेरपुर निवासी दिनेशदासपुत्र भंवरदास ने बताया कि उसकी साली नीलम का नाता विवाह डूंगरली निवासी चंद्रकांत वैष्णव पुत्र तुलसीदास वैष्णव के साथ चार माह पहले हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार 16 मृतका नीलम अगस्त की रात 2 बजे उसके पास फोन आया। फोन पर बताया कि नीलम की तबीयत खराब है औरउसे अस्पताल लाया जा रहा है। वह भी अस्पताल पहुंचा।

उपचार के दौरान विवाहिता की मौत: अस्पताल में नीलम ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि पति चंद्रकांत वैष्णव और सास ने मारपीट की तथा जबरन एसिड पिलाया। घटना के समय उसका बेटा अक्षत भी मौजूद था। रिपोर्ट में बताया कि मारपीट और कथित रूप से एसिड पिलाने के बाद नीलम की हालतगंभीर हो गई। इसके बाद उसे सुमेरपुर से पालनपुर रेफर किया, जहां उसे भर्ती कराया लेकिन 19 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। रिपोर्ट मिलने के बाद सादड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया। एफआईआर में आरोपी के रूप में चंद्रकांत वैष्णव और उसकी मां का नाम दर्ज है

Screenshot
Previous Post

टेम्पो डिवाइडर से टकराया, दो साल के मासूम की मौत

Next Post

सिरोड़की के युवक  का झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का संदेह

Next Post
सिरोड़की के युवक  का झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का संदेह

सिरोड़की के युवक  का झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का संदेह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page