PALI SIROHI ONLINE
काकराडी-वीर हनुमान मंदिर पर बिजली लाइन कनेक्शन का हुआ आदेश बजरंग दल टीम ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का जताया आभार- गरासिया
बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत काकराडी व बेरडी के बीच स्थापित धार्मिक स्थल वीर हनुमान मंदिर परिसर पर काफी समय से मंदिर की दुरदर्शा जंजीर अवस्था मे थी तो काकराडी के बजरंग दल युवा टीम ने वाटसप ग्रुप बनाकर मुहिम चलाई और सभी ने सहयोग करना शुरू किया और मंदिर पर पेंटिंग करवाया गया तथा आस पास के बने भवनो पर भी दानदाताओ के सहयोग से पेंटिंग करवाया जा रहा है।
बजरंग दल टीम के मुकेश गरासिया अरडवा के अपिल पर युवाओ ने हनुमान मंदिर के पास श्री रामसेतु नया भवन निर्माण कार्य पर भी सहयोग करना शुरू कर दिया है । गरासिया ने कहा की और भी दानदाता बालाजी के लिए सहयोग करना चाहो वे करे । बिजली लाइन कनेक्शन का भी आदेश हो चुका है अब जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा युवा टीम ने बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत का आभार जताया
