PALI SIROHI ONLINE
जोजावर-पानी के टांके में गिरने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जगदीश वाल्मीकि की बेटी रुजल रविवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। घर के अंदर जाते समय पैर फिसल गया। टांके का ढक्कन खुला होने के कारण रुजल डूब गई। करीब 20 मिनट बाद मां पानी की मोटर चालू करने पर पानी नहीं आया तो मां टांके का पाइप हिलाने लगी तब पता चला। चाचा रविंद्र कुमार और शेरू वाल्मीकि ने टांके में कूद कर शव बाहर निकाला।
यूकेजी में पढ़ती थी मासूम
रुजल जोजावर के निजी स्कूल में यूकेजी में पढ़ती थी। वह परिवार में तीन बच्चों में दूसरे नंबर पर थी। परिवार में 6 वर्षीय बड़ा भाई निशांत और याना 14 महीने की छोटी बहन है। पिता जगदीश वाहन किराए पर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जोजावर चौकी के एएसआई हंसराज मीणा मौके पर पहुंचे।

