PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिले के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पाली के एसपी ऑफिस में सीआई के पद पर कार्यरत होने का झूठा झांसा देकर एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
औद्योगिक नगर थाना पुलिस के अनुसार, महालक्ष्मी नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी शिवराज पुत्र मेवाराम ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि सुरेंद्रसिंह नाम का उसे समाज की बैठक में मिला। जमीन से जुड़े एक मामले को निस्तारित करवाने का झांसा दिया और इसके एवज में अलग-अलग किस्त में 5 लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद गायब हो गया। पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से मामला दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नावलोट (सीकर) निवासी मनोज मनोज पुत्र सुआलाल को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछता जारी है।




