PALI SIROHI ONLINE
तवाव-पंचायत तवाव में एक ही रात में चोरों ने 4 मंदिरों और 1 किराना दुकान को निशाना बनाया।
ग्रामीणों और युवा टीम की ओर से रामसीन थाने में दो
अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाई। गांव में लगे 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में शाम करीब 8 बजे एक किराना दुकान पर सामान लेने के बहाने दुकानदार को गुमराह करते हुए संदिग्ध नजर आ रहे हैं। मंदिरों में लगे कैमरों में भी उनकी गतिविधियां कैद हुई हैं। चोर आपेश्वर महादेव वाड़ी मंदिर से भंडारा रुपए सहित उठा ले गए और माताजी की चांदी की ज्वेलरी चुरा ली। सती माता मंदिर से रुपए सहित पूरा भंडारा ले गए। मामाजी महाराज मंदिर के भंडारे को तोड़कर रुपए निकाल लिए, जबकि आंबे माता जी मंदिर का भंडारा तोड़कर खाली करने के बाद बाहर फेंक दिया। 1 किराना दुकान से भी कीमती सामान चोरी हुआ है। एएसआई कस्तूरा राम, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और भेरू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों ने जल्द खुलासा न करने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।




