PALI SIROHI ONLINE
यात्री ट्रेन में मोबाइल भुला, टीटीई ने लौटाया
जोधपुर। ट्रेन में यात्री का भूला हुआ मोबाइल लौटाकर टीटीई ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है।
ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जोधपुर के बी-1 कोच की सीट नंबर 4 पर यात्रा कर रहे यात्री महेश सोनी का मोबाइल फोन ट्रेन में ही छूट गया था। यात्री का टिकट साबरमती से जोधपुर तक का था।
ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात एसटीटीई महेंद्र दिवाकर को कोच में मोबाइल मिला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एचएचटी मशीन के माध्यम से यात्री का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया। इसके बाद जब ट्रेन वापसी में जोधपुर पहुंची तो यात्री महेश सोनी को स्टेशन पर बुलाया गया और उनका मोबाइल सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
टीटीई महेंद्र दिवाकर की ईमानदारी और जिम्मेदारी की यात्री तथा उपस्थित लोगों ने सराहना की।
