• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई,छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई,छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

PALI SIROHI ONLINE

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई,छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चल रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत मंगलवार को जोधपुर-डेगाना-लाडनूं रेलखंड की छह ट्रेनों में औचक जांच के दौरान 108 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल 61 हजार रुपये किराया एवं जुर्माना वसूला।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल पर सघन टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विभिन्न छह ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना वैध टिकट यात्रा कर रहे 108 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें,ताकि जुर्माने और असुविधा से बचा जा सके। साथ ही भविष्य में भी टिकट जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

Previous Post

रानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.304 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

पत्नी के छोड़ने के 1 साल बाद पति ने किया सुसाइड: बेटे ने रिपोर्ट में कहा- मां के जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगे थे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page