• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पत्नी के छोड़ने के 1 साल बाद पति ने किया सुसाइड: बेटे ने रिपोर्ट में कहा- मां के जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 21, 2026
in Local
0
पत्नी के छोड़ने के 1 साल बाद पति ने किया सुसाइड: बेटे ने रिपोर्ट में कहा- मां के जाने के बाद डिप्रेशन में रहने लगे थे

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर जिले के सायला थाना इलाके के भीलवाड़ी गांव में 60 साल के एक व्यक्ति ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि करीब एक साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे ने रिपोर्ट में क्या बताया

मृतक के बेटे सुरेश कुमार भील ने सायला थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मां करीब 12 महीने पहले उसके पिता चेलाराम को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद उसके 60 साल के पिता चेलाराम पुत्र ताराराम भील डिप्रेशन में रहने लगे।

रिपोर्ट के अनुसार इसी वजह से सोमवार रात उन्होंने घर के बाहर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।सुबह चाचा ने देखा शव

परिजनों के अनुसार मंगलवार परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह चेलाराम के भाई घर की तरफ आए तो उन्होंने देखा कि चेलाराम नीम के पेड़ से फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सायला थाने के एसआई महिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए सायला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्यूरी में रखवाया।पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोपहर में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सायला थाने के एसआई महिपाल सिंह ने बताया कि चेलाराम भील ने सोमवार रात सुसाइड किया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उनके बेटे अलग रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। परिजनों ने रिपोर्ट में बताया है कि करीब एक साल पहले उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई,छह ट्रेनों में 108 यात्री पकड़े,61 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

Next Post

तखतगढ नगरपालिका द्वारा फॉलोअप शिविर किया आयोजित

Next Post
तखतगढ नगरपालिका द्वारा फॉलोअप शिविर किया आयोजित

तखतगढ नगरपालिका द्वारा फॉलोअप शिविर किया आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page