
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर के करवड़ थाना क्षेत्र के गांगाणी गांव में 17 साल के अशोक इनाणिया की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ओसियां विधायक भैराराम सियोल को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ये है मामला
गौरतलब है कि महीनेभर पहले अशोक का शव गांव के कुएं में मिला। इसके मृतक के परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर ही टैंट लगाकर धरना दिया। आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था।
मौत से दो दिन पहले अशोक गांव में प्याऊ की लोडिंग के लिए कुछ युवकों के साथ गया था। रात करीब 10 बजे अन्य युवक लौट आए लेकिन अशोक नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। इसके बाद गांव के कुएं में शव मिलने के बाद परिजनों ने उन युवकों पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।


