• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कीः मां की सदमे से मौत, आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कीः मां की सदमे से मौत, आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट बरामद

PALI SIROHI ONLINE

सेतरावा (देच्)-जोधपुर के एक गांव में एक युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती एक युवक से परेशान थी। इस घटना के सदमे में युवती की मां की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

देचू पुलिस थाना अधिकारी विक्रमसिंह चारण ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन ने 14 जून को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। युवती ने अपने सुसाइड नोट में ललित बामनिया द्वारा परेशान किए जाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ललित बामनिया पिछले चार-पांच साल से उनके घर आता-जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका से दो पेज का सुसाइड नोट भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

युवती की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी मां की सदमे से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मां पहले से बीमार थीं, लेकिन बेटी की मौत का सदमा सहन नहीं कर पाईं और उनका निधन हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

भीनमाल से 938 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तारः जेरण ढाणी में टीम ने दी दबिश, रसोई में रखा मिला मादक पदार्थ

Next Post

तखतगढ-प्रशासन ने सुनी आवाज, नायब तहसीलदार पहुचे धरना स्थल तो सुनाई खरी-खोटी,सौपा ज्ञापन एक सप्ताह मे समस्याओ के समाधान के आश्वासन के बाद ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page