• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-प्रशासन ने सुनी आवाज, नायब तहसीलदार पहुचे धरना स्थल तो सुनाई खरी-खोटी,सौपा ज्ञापन एक सप्ताह मे समस्याओ के समाधान के आश्वासन के बाद ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
तखतगढ-प्रशासन ने सुनी आवाज, नायब तहसीलदार पहुचे धरना स्थल तो सुनाई खरी-खोटी,सौपा ज्ञापन एक सप्ताह मे समस्याओ के समाधान के आश्वासन के बाद ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

दुसरे दिन फिर समथॅको के साथ धरना प्रदर्शन एवं भुख हडताल पर बैठे निर्दलीय पार्षद, प्रशासन सक्रिय

प्रशासन ने सुनी आवाज, नायब तहसीलदार पहुचे धरना स्थल तो सुनाई खरी-खोटी,सौपा ज्ञापन एक सप्ताह मे समस्याओ के समाधान के आश्वासन के बाद ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त

तखतगढ 19 जंन (खीमाराम मेवाडा) नल सूखे, तार बेकार बीजेपी सरकार में जनता कर रही त्राहिमाम तखतगढ के वाडॅ नं. 14 मे लंबे समय से चरमराई मूलभूत सुविधाओ मे बिजली पानी सडक एव तालाब की सफाई सहित विभिन्न मागो को लेकर नल सूखे,तार बेकार, बीजेपी सरकार में जनता कर रही त्राहिमाम विभिन्न समस्याओ का बडा बेनर लगाकर मागे मनवाने के लिए दुसरे दिन भी अपने समथॅको के साथ नगर पालिका के मुख्य द्वार के बाहर निवर्तमान एवं निर्दलीय पार्षद सूरज वाल्मीकि धरना प्रदर्शन एवं भुख हडताल पर बैठे गए है। और प्रशासन सक्रिय हो गया। प्रशासन तक आवाज सुनाई देते ही प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप मे तखतगढ नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल तुरंत धरना स्थल पहुचे।

जहा दुसरे दिन धरना प्रदर्शन मे शामिल हुए पूर्व चेयरमैन राजु रावल, राजस्थान के जाने वाले सिंगर कलाकार एवं निवतॅमान पार्षद प्रतिनिधि मनीष परिहार एवं सूरज वाल्मीकि ने वार्ड में लंबे समय से चली आ रही जंतु समस्याओं को लेकर खरी खोटी सुना दी। उनका आरोप है कि 18 जून 2023 को चक्रवर्ती तुफान बिपरजॉय के दौरान जो तखतगढ के हालात बने थे। वो जख्म अभी लोग भूले नही है। दरम्यान राजपुरा रोड स्थित ऑवरफलो वाला पुलिया का चौडाईकरण निमाॅण का प्रस्ताव लिया लेकिन आज तक नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण आज भी जस का तस पडा हुआ है। और क्षेत्र की सुंधा नगर कॉलोनी में तो एक बूंद भी जवाई का मीठा पानी उपलब्ध होने एव कई जगह वषोॅ पुराने क्षतिग्रस्त बिजली पोल बदलने तथा बायोसा मंदिर के पास तालाब की सफाई को लेकर पूर्व मे पिछले पांच साल मे कई बार लिखित शिकायत करने पर भी आज तक कोई सुनवाई नही हो रही।

आखिर मजबुरन जन समसयाओ को लेकर धरने पर बैठना पडा। नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल ने सभी समस्याओ को शान्तिपूर्ण सुनकर समन्वित अधिकारीयो धरना स्थल बुलाकर उच्चधिकारीयो को भेजकर कुछ समस्याओ का एक सप्ताह के भीतर समाधान कराने का आश्वासन के बाद ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया गया। दरअसल तखतगढ के वार्ड नं.14 राजपुरा रोड क्षेत्र मे लंबे समय से चरमराई मूलभूत सुविधाओं में पानी, बिजली और तालाब की सफाई व्यवस्था को लेकर गुरुवार को निवर्तमान निर्दलीय पार्षद सुरज वाल्मीकि अपने समर्थकों के साथ सुबह 9 बजै ही नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए लेकिन अपेक्षित जनसमर्थन नहीं जुटा पाए थे।

सुबह 9 बजे शुरू हुए धरना- प्रदर्शन में केवल पांच महिलाए और कुछ गिने चुने युवा ही पहुंचे। उस मे भी कुछ अन्य वार्ड के लोग शामिल हुए। आखिर शाम 6 बजे तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने पर निराश होकर धरने मे शामिल सभी लोग घर लौट गए थे। लेकिन शुक्रवार सुबह 10 बजे फिर अपने समथॅको के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए । और प्रदर्शन की आवाज प्रशासन तक पहुचते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और प्रतिनिधि के रूप मे तखतगढ नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल तुरंत धरना स्थल पहुचे उन्होने शान्तिपूर्ण उनकी सभी समस्याओ को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियो को भी धरना स्थल बुलाकर जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन के बाद ज्ञापन सौंपा गया। बाद ज्यूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।

यह रहे उपस्थित

तखतगढ के वार्ड नंबर 14 मे लंबे समय से चरमराई मूलभूत सुविधाओ को लेकर दुसरे दिन धरना-प्रदर्शन एव भूख हड़ताल बैठे निर्दलीय पार्षद सुरज वाल्मीकि के समथॅन मे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजु रावल, पूर्व मनोनीत सदस्य नवाराम देवासी, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि मनीष परिहार, रामचंद्र जीनगर, संजय हीरागर दजॅनो महिलाए एव वार्डवासी उपस्थित रहे।

Previous Post

युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कीः मां की सदमे से मौत, आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट बरामद

Next Post

रानीवाड़ा में चारे से भरी पिकअप पलटी: बिजली के पोल और एंबुलेंस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Next Post
रानीवाड़ा में चारे से भरी पिकअप पलटी: बिजली के पोल और एंबुलेंस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

रानीवाड़ा में चारे से भरी पिकअप पलटी: बिजली के पोल और एंबुलेंस को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा ड्राइवर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page