• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीनमाल से 938 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तारः जेरण ढाणी में टीम ने दी दबिश, रसोई में रखा मिला मादक पदार्थ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 19, 2026
in Local
0
भीनमाल से 938 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तारः जेरण ढाणी में टीम ने दी दबिश, रसोई में रखा मिला मादक पदार्थ

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल थाना पुलिस और एएनटीएफ जालोर की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 938 ग्राम अवैध निर्मित अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रसोई में रखा मिला मादक पदार्थ

सीआई राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एएनटीएफ टीम की सूचना पर ग्राम जेरण स्थित एक ढाणी में दबिश दी। तलाशी के दौरान रसोईघर में रखी तीन प्लास्टिक की थैलियों से 938 ग्राम अवैध निर्मित अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके से जुठाराम पुत्र करनाराम देवासी (48), निवासी जेरण को गिरफ्तार कर लिया।

बागोडा थाना अधिकारी को सौंपी जांच

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस थाना बागोडा के थानाधिकारी को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना भीनमाल की टीम के साथ एएनटीएफ चौकी जालोर की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस मामले में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Previous Post

पिंडवाड़ा के ईओ को मिला आबूरोड पालिका का अतिरिक्त कार्यभारः आबूरोड ईओ के निलंबन के बाद कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Next Post

युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कीः मां की सदमे से मौत, आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट बरामद

Next Post
युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कीः मां की सदमे से मौत, आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट बरामद

युवती ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कीः मां की सदमे से मौत, आरोपी गिरफ्तार, सुसाइड नोट बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page