जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2 से 13 मई तक कैंसिल, लीलन एक्सप्रेस आंशिक रद्द,कई ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी; जानें नया शेड्यूल
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-मई में लीलन सुपरफास्ट, रानीखेत, मन्नारगुड़ी, शालीमार और भोपाल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिसके तहत कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द, आंशिक रद्द या बदले हुए मार्ग से चलेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जयपुर मंडल के कनकपुरा रेलवे यार्ड में ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए लाइन नंबर 3 व 4 के बीच अतिरिक्त क्रॉसओवर का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
ट्रेन संख्या 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से 2 से 4,7,11 से 13 मई को (7 ट्रिप) रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से 3 से 5,8,12 से 14 मई को (7 ट्रिप) रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12467/12468, जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 से 6,9,10,12 से 15 मई तक (9 ट्रिप) आवागमन में फुलेरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेंगी।
ट्रेन संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस 12 मई को (1 ट्रिप) अपने निर्धारित मार्गफुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी तथा रास्ते के नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 3 से 8 व 12 से 14 मई तक (9 ट्रिप) काठगोदाम से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के परवर्तित मार्ग से संचालित होगी और मार्ग के नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 22674, मन्नारगुड़ी-जोधपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 4 मई को मन्नारगुड़ी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग जयपुर-फुलेरा-डेगाना की जगह जयपुर-रींगस-चूरू-डेगाना के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और मार्ग के रींगस, सीकर, चूरू व रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस जो 11 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा के परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी व मार्ग के नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
